हमारे लोग
तेल क्षेत्र के प्रचालनों में पिछली एक सदी के अपने अनुभवों और कड़े परिश्रम के बल पर तेल कंपनियों ने एक ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की है जिसका कोई सानी नहीं है। विकास, गतिशीलता, अंगीकार करने की क्षमता और तकनीकी जागरूकता, ओआईएल के अस्तित्व की पहचान बन चुकी है, और आज ओआईएल के सशक्त और बहुमूल्य कार्यबल ने अपने सतत् समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के कारण कंपनी को विकास के नए शिखर पर पहुंचा दिया है।
कंपनी सर्वोत्तम एचआर पद्धतियों और प्रतिबद्धता के साथ पहल, नई खोज और महत्वाकांक्षाओं को प्रोत्साहित करके सकारात्मक कर्मचारी-संगठन संबंध विकसित करने की दिशा में कार्य करती है। पेशेवर कार्य संस्क़ृति बनाने के लिए एचआर नीतियां और पद्धतियां कर्मचारियों की जरूरतों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहती हैं। अपनी स्थापना के बाद से अच्छे औद्योगिक संबंध बनाए रखने में कंपनी का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। वर्तमान कार्यनीति यह है कि अपने क्षेत्रों और परियोजनाओं में विभिन्न यूनियनों के आपसी सहयोग, विश्वास और एकीकरण के माध्यम से सशक्तं और सामंजस्यपूर्ण औद्योगिक संबंधों का निर्माण किया जाए।
31मार्च, 2020 तक, ओआईएल में 6680 कर्मचारी हैं जिनमें 1656 कार्यपालक और 5024 यूनियन कर्मचारी शामिल हैं। मानव संसाधन का अधिकतम विकास, कंपनी के उद्देश्यों को पूरा करने और देश की वैश्वीकरण पहल के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी निरंतर सीखने, प्रशिक्षण और विकास को अधिक महत्व देती है। इस प्रयोजन के लिए, इसने दुलियाजान, असम स्थित अपने क्षेत्रीय मुख्यालय में दो विशाल संस्थानों - प्रबंधन प्रशिक्षण और विकास केंद्र तथा कर्मचारी प्रशिक्षण और विकास केंद्र की स्था्पना की है, जो अन्य बातों के साथ-साथ विभिन्न स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों/ संकाय सहित लेवल के आधार पर सामान्य प्रबंधन-सह-नेतृत्व/ क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करता है।
वर्ष 2012 में शिक्षा और विकास विभाग के परिसर में कूप नियंत्रण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईडब्ल्यूसीटी) की स्थापना की गई थी, जो "रोटरी ड्रिलिंग वेल कंट्रोल कोर्स" पर आंतरिक और बाह्य प्रतिभागियों को विश्व स्तरीय तकनीक, प्रशिक्षण तथा पेशेवर प्रशिक्षित और प्रमाणित आंतरिक प्रशिक्षकों द्वारा इंटरनेशनल वेल कंट्रोल फोरम (आईडब्ल्यूसीएफ) प्रमाणन पाठ्यक्रम के अनुसार "कूप कार्यकलाप दबाव नियंत्रण पाठ्यक्रम" की जानकारी देता है।
संगठन का पुनर्गठन वर्ष 2016 में किया गया था जिसने कंपनी की कार्यनीतिक व्यवसाय यूनिट (एसबीयू) को परिसंपत्ति आधारित संरचना में बदल दिया था।